Deuteronomy 30:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
chahe dharatee ke chhor tak tera barabas pahunchaya jana ho, taubhee tera parameshvar yahova tujh ko vahan se le akar ikattha karega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
चाहे तुम पृथ्वी के दूरतम स्थान पर भेज दिये गये हो, यहोवा, तुम्हारा परमेश्वर तुमको इकट्ठा करेगा और तुम्हें वहाँ से वापस लाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
चाहे तेरे लोग िक्षतिज तक जाने को बाध्‍य किए गए होंगे, फिर भी तेरा प्रभु परमेश्‍वर उन्‍हें वहाँ से एकत्र करेगा। वहाँ से वह उन्‍हें वापस लाएगा।
Hindi Bible HHBD
चाहे धरती के छोर तक तेरा बरबस पहुंचाया जाना हो, तौभी तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ को वहां से ले आकर इकट्ठा करेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
चाहे धरती के छोर तक तेरा बरबस पहुँचाया जाना हो, तौभी तेरा परमेश्‍वर यहोवा तुझ को वहाँ से ले आकर इकट्ठा करेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि तुम्हारे लोग पृथ्वी के छोर पर भी जा पड़े होंगे, याहवेह तुम्हारे परमेश्वर उन्हें वहां से भी लौटा ले आएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
चाहे धरती के छोर तक तेरा बरबस पहुँचाया जाना हो, तो भी तेरा परमेश्वर यहोवा तुझको वहाँ से ले आकर इकट्ठा करेगा।