Deuteronomy 30:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur tera parameshvar yahova tujhe usee desh men pahunchaaega jisake tere purakha aadhaikaree huae the, aur too fir usaka adhaikaree hoga aur vah teree bhlai karega, aur tujh ko tere purakhaon se bhee ginatee men adhaik baddhaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा तुम्हें उस देश में लाएगा जो तुम्हारे पूर्वजों का था और वह देश तुम्हारा होगा। यहोवा तुम्हारा भला करेगा और तुम्हारे पास उससे अधिक होगा, जितना तुम्हारे पूर्वजों के पास था और तुम्हारे राष्ट्र में उससे अधिक लोग होंगे जितने उनके पास कभी थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरे लोगों को उस देश में लाएगा जिस पर उनके पूर्वजों का अधिकार था, ताकि वे उस पर पुन: अधिकार करें। वह उनके पूर्वजों से अधिक उन्‍हें समृद्ध और असंख्‍य करेगा।
Hindi Bible HHBD
और तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे उसी देश में पहुंचाएगा जिसके तेरे पुरखा अधिकारी हुए थे, और तू फिर उसका अधिकारी होगा; और वह तेरी भलाई करेगा, और तुझ को तेरे पुरखाओं से भी गिनती में अधिक बढ़ाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तेरा परमेश्‍वर यहोवा तुझे उसी देश में पहुँचाएगा जिसके तेरे पुरखा अधिकारी हुए थे, और तू फिर उसका अधिकारी होगा; और वह तेरी भलाई करेगा, और तुझ को तेरे पुरखाओं से भी गिनती में अधिक बढ़ाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें उसी देश में ले आएंगे, जो तुम्हारे पूर्वजों के अधिकार में था. तब उस देश पर तुम्हारा अधिकार हो जाएगा. याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें समृद्धि प्रदान करेंगे और तुम्हारी गिनती तुम्हारे पूर्वजों से भी अधिक हो जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे उसी देश में पहुँचाएगा जिसके तेरे पुरखा अधिकारी हुए थे, और तू फिर उसका अधिकारी होगा; और वह तेरी भलाई करेगा, और तुझको तेरे पुरखाओं से भी गिनती में अधिक बढ़ाएगा।