Deuteronomy 31:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir yahova ne moosa se kaha, tere marane ka din nikatt haai too yahoshoo ko bulava, aur tum donon milapavale tamboo men akar upasthiat ho ki maain usako agyaa doon. tab moosa aur yahoshoo jakar milapavale tamboo men upaasthiat huae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने मूसा से कहा, “अब तुम्हारे मरने का समय निकट है। यहोशू को लो और मिलापवाले तम्बू में जाओ। मैं यहोशू को बताऊँगा कि वह क्या करे।” इसलिए मूसा और यहोशू मिलापवाले तम्बू में गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने मूसा से कहा, ‘देख, तेरी मृत्‍यु का दिन निकट है। तू यहोशुअ को बुला। उसके पश्‍चात् तुम दोनों मिलन-शिविर में आना। मैं यहोशुअ को तेरे स्‍थान पर नियुक्‍त करूंगा।’ अत: मूसा और यहोशुअ गए। उन्‍होंने मिलन-शिविर में प्रवेश किया।
Hindi Bible HHBD
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, तेरे मरने का दिन निकट है; तू यहोशू को बुलवा, और तुम दोनों मिलापवाले तम्बू में आकर उपस्थित हो कि मैं उसको आज्ञा दूं। तब मूसा और यहोशू जाकर मिलापवाले तम्बू में उपस्थित हुए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “तेरे मरने का दिन निकट है; तू यहोशू को बुलवा, और तुम दोनों मिलापवाले तम्बू में आकर उपस्थित हो कि मैं उसको आज्ञा दूँ।” तब मूसा और यहोशू जाकर मिलापवाले तम्बू में उपस्थित हुए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद याहवेह ने मोशेह को सूचित किया, “सुनो, तुम्हारे प्राण त्यागने का समय निकट है; यहोशू को अपने साथ लेकर मिलनवाले तंबू में उपस्थित हो जाओ, कि मैं उसे तेरे स्थान पर नियुक्त कर सकूं.” तब मोशेह और यहोशू ने स्वयं को वहां मिलनवाले तंबू में प्रस्तुत किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “तेरे मरने का दिन निकट है; तू यहोशू को बुलवा, और तुम दोनों मिलापवाले तम्बू में आकर उपस्थित हो कि मैं उसको आज्ञा दूँ।” तब मूसा और यहोशू जाकर मिलापवाले तम्बू में उपस्थित हुए।