Deuteronomy 32:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
gayon ka dahee, aur bhed-bakaariyon ka doodha, memnon kee charbee, bakare aur bashaan kee jati ke meddhe, aur gehoon ka uttm se uttm atta bhee aur too dakhras ka madha piya karata tha..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मक्खन दिया झुण्डों से, दूध दिया रेवड़ों से, माँस दिया मेमनों का, मेढ़ों का और बाशान जाति के बकरों का अच्छे—से—अच्छा गेहूँ, लाल अंगूरी पीने को दी अंगूरों की मादकता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गायों का दही, भेड़-बकरियों का दूध, मेढ़े और मेमनों की चर्बी, बाशान जाति के पशु, बकरे, गेहूं का उत्तम आटा भी उसने उसे दिया। ओ इस्राएल, तूने अंगूर का रक्तिम रस भी पिया था!
Hindi Bible HHBD
गायों का दही, और भेड़- बकरियों का दूध, मेम्नों की चर्बी, बकरे और बाशान की जाति के मेढ़े, और गेहूं का उत्तम से उत्तम आटा भी; और तू दाखरस का मधु पिया करता था।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
गायों का दही, और भेड़–बकरियों का दूध, मेम्नों की चर्बी, बकरे और बाशान की जाति के मेढ़े, और गेहूँ का उत्तम से उत्तम आटा भी; और तू दाखरस का मधु पिया करता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
गाय-दुग्ध-दही, भेड़-बकरियों का दूध, और मेमनों और बाशान प्रजाति के मेढ़ों, और बकरों का वसा, इसके अलावा सर्वोत्कृष्ट गेहूं! और तुमने लाल रंग के बेहतरीन दाखमधु का सेवन किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
गायों का दही, और भेड़-बकरियों का दूध, मेम्नों की चर्बी, बकरे और बाशान की जाति के मेढ़े, और गेहूँ का उत्तम से उत्तम आटा भी खाया; और तू दाखरस का मधु पिया करता था।