Deuteronomy 32:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
unhon ne aeesee vastu manakar jo ishvar naheen haai, mujh men jalan utpann kee aur apanee vyarth vastuon ke dara mujhe ris dilai. isaaliye maain bhee unake dara jo meree praja naheen haain unake man men jalan utpann karoonga aur ek mooddh jaati ke dara unhen ris dilaunga..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मूर्तियों की पूजा करके उन्होंने मुझमें ईर्ष्या उत्पन्न की वे मूर्तियाँ ईश्वर नहीं हैं। तुच्छ मूर्तियों को पूज कर उन्होंने मुझे क्रुद्ध किया है! अब मैं इस्राएल को बनाऊँगा ईर्ष्यालु। मैं उन लोगों का उपयोग करूँगा, जो गठित नहीं हुये हैं राष्ट्र में। मैं करूगाँ प्रयोग मूर्ख राष्ट्र का और लोगों से उन पर क्रोध बरसाऊँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो ईश्‍वर नहीं है, उसके प्रति निष्‍ठा प्रदर्शित कर उन्‍होंने मुझमें ईष्‍र्या उत्‍पन्न की। उन्‍होंने अपने देवताओं की मूर्तियों से मुझे चिढ़ाया। मैं ऐसे लोगों द्वारा उनमें जलन उत्‍पन्न करूंगा, जो चुने हुए लोग नहीं हैं! मैं मूर्ख राष्‍ट्र के द्वारा उन्‍हें चिढ़ाऊंगा।
Hindi Bible HHBD
उन्हों ने ऐसी वस्तु मानकर जो ईश्वर नहीं हैं, मुझ में जलन उत्पन्न की; और अपनी व्यर्थ वस्तुओं के द्वारा मुझे रिस दिलाई। इसलिये मैं भी उनके द्वारा जो मेरी प्रजा नहीं हैं उनके मन में जलन उत्पन्न करूंगा; और एक मूढ़ जाति के द्वारा उन्हें रिस दिलाऊंगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्होंने ऐसी वस्तु मानकर जो ईश्‍वर नहीं है, मुझ में जलन उत्पन्न की, और अपनी व्यर्थ वस्तुओं के द्वारा मुझे रिस दिलाई। इसलिये मैं भी उनके द्वारा जो मेरी प्रजा नहीं हैं उनके मन में जलन उत्पन्न करूँगा; और एक मूढ़ जाति के द्वारा उन्हें रिस दिलाऊँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने मुझे उसके द्वारा ईर्ष्यालु बना दिया, जो ईश्वर है ही नहीं; उन्होंने अपनी मूर्तियों द्वारा मुझे उत्तेजित किया है. तब अब मैं उन्हें उनके द्वारा ईर्ष्या पैदा करूंगा जिन्हें राष्ट्र ही नहीं माना जा सकता; एक मूर्ख राष्ट्र के द्वारा मैं उन्हें क्रोध के लिए उकसाऊंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्होंने ऐसी वस्तु को जो परमेश्वर नहीं है मानकर, मुझ में जलन उत्पन्न की; और अपनी व्यर्थ वस्तुओं के द्वारा मुझे रिस दिलाई। इसलिए मैं भी उनके द्वारा जो मेरी प्रजा नहीं हैं उनके मन में जलन उत्पन्न करूँगा; और एक मूर्ख जाति के द्वारा उन्हें रिस दिलाऊँगा।