Deuteronomy 32:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
bahar ve talavar se marenge, aur kottriyon ke bheetar bhy se kya kunvare aur kunvariya, kya doodha peeta hua bachcha kya pakke balavale, sab isee prakar barabad honge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तलवारें सड़कों पर उनको सन्तति मिटा देगी, घर के भीतर रहेगा आतंक का राज्य, सैनिक मारेंगे युवकों और कुमारियों को ये शिशुओं और श्वेतकेशी वृद्धों को मारेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे युद्ध-भूमि में तलवार से निर्वंश हो जाएंगे, वे घर के भीतर भय से आक्रांत होंगे। युवक और युवतियाँ, दुधमुंहा बच्‍चा और वृद्ध, सब नष्‍ट हो जाएंगे।
Hindi Bible HHBD
बाहर वे तलवार से मरेंगे, और कोठरियों के भीतर भय से; क्या कुंवारे और कुंवारियां, क्या दूध पीता हुआ बच्चा क्या पक्के बालवाले, सब इसी प्रकार बरबाद होंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बाहर वे तलवार से मरेंगे, और कोठरियों के भीतर भय से; क्या कुँवारे और क्या कुँवारियाँ, क्या दूध पीता हुआ बच्‍चा और क्या पक्‍के बालवाले, सब इसी प्रकार बरबाद होंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
घर के बाहर तलवार द्वारा निर्वंश किए जाएंगे; वे घर के भीतर भयाक्रान्त होंगे. युवक और युवतियां, दूध पीते शिशु और वृद्ध.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बाहर वे तलवार से मरेंगे, और कोठरियों के भीतर भय से; क्या कुँवारे और कुँवारियाँ, क्या दूध पीता हुआ बच्चा क्या पक्के बाल वाले, सब इसी प्रकार बर्बाद होंगे।