Deuteronomy 32:41 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so yaadi maain bijalee kee talavar par san dharakar jhlakau, aur nyay ko apane hath men le loo, to apane drohiyon se badala loonga, aur apane baaiariyon ko badala doonga..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तेज करूँगा अपनी बिजली की तलवार। उपयोग करूँगा इसका मैं शत्रुओं को दण्डित करने को। मैं दूँगा वह दण्ड उन्हें जिसके वे पात्र हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: मैं अपनी तलवार की धार को तेज करूंगा, मैं न्याय को अपने हाथ में लूंगा, मैं अपने बैरियों का प्रतिकार करूंगा, मैं उनसे बदला लूंगा, जो मुझसे बैर करते हैं।
Hindi Bible HHBD
सो यदि मैं बिजली की तलवार पर सान धरकर झलकाऊं, और न्याय को अपने हाथ में ले लूं, तो अपने द्रोहियों से बदला लूंगा, और अपने बैरियों को बदला दूंगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये यदि मैं बिजली की तलवार पर सान धरकर झलकाऊँ, और न्याय अपने हाथ में ले लूँ, तो अपने द्रोहियों से बदला लूँगा, और अपने बैरियों को बदला दूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मैं अपने शत्रुओं से प्रतिशोध लूंगा, जब मैं अपने विरोधियों को उसका प्रतिफल दूंगा, मैं अपनी तलवार पर धार लगा उसे चमकाऊंगा और मेरा हाथ न्याय को पुष्ट करेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए यदि मैं बिजली की तलवार पर सान धरकर झलकाऊँ, और न्याय अपने हाथ में ले लूँ, तो अपने द्रोहियों से बदला लूँगा, और अपने बैरियों को बदला दूँगा।