Deuteronomy 32:46 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne un se kaha ki jitanee baten maain aj tum se chitakar kahata hoon un sab par apana apana man lagao, aur unake arthata is vyavastha kee saree baton ke manane men chaukasee karane kee agyaa apane ladkebalon ko do.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब उसने उनसे कहा, “तुम्हें निश्चय करना चाहिए कि तुम उन सभी आदेशों को याद रखोगे जिसे मैं आज तुम्हें बता रहा हूँ और तुम्हें अपने बच्चों को यह बताना चाहिए कि इन व्यवस्था के आदेशों का वे पूरी तरह पालन करें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब उन्‍होंने उनसे यह कहा, ‘जो शब्‍द मैं आज गम्‍भीर साक्षी के रूप में तुमसे कह रहा हूँ, उन्‍हें अपने हृदय में बैठा लो, और अपने बच्‍चों को सिखाओ, जिससे वे इस व्‍यवस्‍था के सब वचनों के अनुसार कार्य कर सकें।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने उन से कहा कि जितनी बातें मैं आज तुम से चिताकर कहता हूं उन सब पर अपना अपाना मन लगाओ, और उनके अर्थात् इस व्यवस्था की सारी बातों के मानने में चौकसी करने की आज्ञा अपने लड़केबालों को दो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने उनसे कहा, “जितनी बातें मैं आज तुम से चिताकर कहता हूँ उन सब पर अपना अपना मन लगाओ, और उनके अर्थात् इस व्यवस्था की सारी बातों के मानने में चौकसी करने की आज्ञा अपने बच्‍चों को दो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने इस्राएलियों को आदेश दिया, “इन शब्दों को तुम हृदय में रख लो. ये मैं तुम्हें चेतावनी स्वरूप सौंप रहा हूं. तुम अपनी सन्तति को इन्हें सावधानीपूर्वक पालन करने का आदेश दोगे; इस विधान का पूरी तरह पालन करने का.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने उनसे कहा, “जितनी बातें मैं आज तुम से चिताकर कहता हूँ उन सब पर अपना-अपना मन लगाओ, और उनके अर्थात् इस व्यवस्था की सारी बातों के मानने में चौकसी करने की आज्ञा अपने बच्चों को दो।