Deuteronomy 33:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he yahova, usakee sampaati par ashaeesh de, aur usake hathon kee seva ko grahan kara usake virodhaiyon aur baairiyon kee kamar par aeesa mar, ki ve fir n utt saken..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यहोवा, लेवीवंशियों का जो कुछ हो, आशीर्वाद दे उसे, जो कुछ करे वह स्वीकार करे उसको। नष्ट करे उसको जो आक्रमण करे उन पर।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हे प्रभु, उसकी योग्यता को आशिषमय कर, उसके सेवा-कार्यों को स्वीकार कर। उसके बैरियों की, उससे घृणा करनेवालों की कमर तोड़ दे कि वे फिर उठ न सकें।’
Hindi Bible HHBD
हे यहोवा, उसकी सम्पत्ति पर आशीष दे, और उसके हाथों की सेवा को ग्रहण कर; उसके विरोधियों और बैरियों की कमर पर ऐसा मार, कि वे फिर न उठ सकें।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे यहोवा, उसकी सम्पत्ति पर आशीष दे, और उसके हाथों की सेवा को ग्रहण कर; उसके विरोधियों और बैरियों की कमर पर ऐसा मार कि वे फिर न उठ सकें।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह, उसकी संपदा को समृद्धि प्रदान कीजिए, उसके हाथों के परिश्रम को स्वीकार कीजिए; उसके शत्रुओं की कमर को चूर-चूर कर दीजिए, कि वे कभी उठ न सकें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे यहोवा, उसकी सम्पत्ति पर आशीष दे, और उसके हाथों की सेवा को ग्रहण कर; उसके विरोधियों और बैरियों की कमर पर ऐसा मार, कि वे फिर न उठ सके।”