Deuteronomy 33:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yahooda par yah ashaeervad hua jo moosa ne kaha, he yahova too yahooda kee sun, aur use usake logon ke pas pahuncha. vah apane liye ap apane hathon se lada, aur too hee usake drohiyon ke virooddh usaka sahayak ho..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मूसा ने यहूदा के परिवार समूह के लिए ये बातें कहीं: “यहोवा, सुने यहूदा के प्रमुख कि जब वह मांगे सहायता लाए उसे अपने जनों में शक्तिशाली बनाए उसे, करे सहायता उसकी शत्रु को हराने मे!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा ने यहूदा कुल के विषय में यह कहा, ‘हे प्रभु, यहूदा कि वाणी सुन! उसको उसके अपने भाइयों के पास लौटा ला। अपने हाथों से उसके लिए संघर्ष कर, उसके बैरियों के आक्रमण के समय उसका सहायक बन।’
Hindi Bible HHBD
और यहूदा पर यह आशीर्वाद हुआ जो मूसा ने कहा, हे यहोवा तू यहूदा की सुन, और उसे उसके लोगों के पास पहुंचा। वह अपने लिये आप अपने हाथों से लड़ा, और तू ही उसके द्रोहियों के विरूद्ध उसका सहायक हो।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यहूदा पर यह आशीर्वाद हुआ जो मूसा ने कहा, “हे यहोवा, तू यहूदा की सुन, और उसे उसके लोगों के पास पहुँचा। वह अपने लिये आप अपने हाथों से लड़ा, और तू ही उसके द्रोहियों के विरुद्ध उसका सहायक हो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहूदाह के लिए मोशेह के वचन थे: “याहवेह, यहूदाह की विनती सुनिए, उसे अपने लोगों तक ले आइए. उसके हाथों को मजबूत कर दीजिए, आप ही उसके शत्रुओं के विरुद्ध उसकी सहायता बने रहें!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहूदा पर यह आशीर्वाद हुआ जो मूसा ने कहा, “हे यहोवा तू यहूदा की सुन, और उसे उसके लोगों के पास पहुँचा # । वह अपने लिये आप अपने हाथों से लड़ा, और तू ही उसके द्रोहियों के विरुद्ध उसका सहायक हो।”