Deuteronomy 33:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir levee ke vishay men us ne kaha, tere tummeem aur ureem tere bhkt ke pas haai, jisako too ne massa men parakh liya, aur jisake sath mareeba nam sote par tera vadaavivad hua
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मूसा ने लेवी के बारे में कहाः “तेरा अनुयायी सच्चा लेवी धारण करता ऊरीम—तुम्मीम, मस्सा पर तूने लेवी की परीक्षा की, तेरा विशेष व्यक्ति रखता उन्हें। लड़ा तू था उसके लिये मरीबा के जलाशयों पर।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा ने लेवी कुल के विषय में यह कहा, ‘हे प्रभु, लेवी कुल को अपना तुम्‍मीम, अपने भक्‍त को अपना ऊरीम दे; जिसको तूने मस्‍सा स्‍थान पर परखा था, जिसके साथ तूने मरीबा जलाशय पर विवाद किया था;
Hindi Bible HHBD
फिर लेवी के विषय में उस ने कहा, तेरे तुम्मीम और ऊरीम तेरे भक्त के पास हैं, जिसको तू ने मस्सा में परख लिया, और जिसके साथ मरीबा नाम सोते पर तेरा वादविवाद हुआ;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर लेवी के विषय में उसने कहा, “तेरे तुम्मीम और ऊरीम तेरे भक्‍त के पास हैं, जिसको तू ने मस्सा में परख लिया, और जिसके साथ मरीबा नामक सोते पर तेरा वादविवाद हुआ;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
लेवी के विषय में मोशेह के वचन थे, “याहवेह, आपका थुम्मीम और आपका उरीम आपके विश्वासयोग्य लोगों के अधिकार में बना रहे, जिसे आप मस्साह में परख चुके हैं, जिसके साथ आपने मेरिबाह जल के सोते पर वाद-विवाद किया था;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर लेवी के विषय में उसने कहा, “तेरे तुम्मीम और ऊरीम तेरे भक्त के पास हैं, जिसको तूने मस्सा में परख लिया, और जिसके साथ मरीबा नामक सोते पर तेरा वाद-विवाद हुआ;