Deuteronomy 34:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us ne use moab ke desh men betapor ke samhane aek tarai men mittee dee aur aj ke din tak koi naheen janata ki usakee kabra kahan haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने बेतपोर के पार मोआब प्रदेश की घाटी में मूसा को दफनाया। किन्तु आज भी कोई नहीं जानता कि मूसा की कब्र कहाँ है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने बेत-पओर के सम्मुख मोआब देश की घाटी में मूसा को गाड़ दिया। परन्तु आज तक कोई व्यक्ति नहीं जानता है कि मूसा की कबर कहां है।
Hindi Bible HHBD
और उस ने उसे मोआब के देश में बेतपोर के साम्हने एक तराई में मिट्टी दी; और आज के दिन तक कोई नहीं जानता कि उसकी कब्र कहां है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसने उसे मोआब के देश में बेतपोर के सामने एक तराई में मिट्टी दी; और आज के दिन तक कोई नहीं जानता कि उसकी कब्र कहाँ है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्हें मोआब देश की उस घाटी में बेथ-पिओर के सामने गाड़ दिया गया. आज तक किसी व्यक्ति को यह मालूम न हो सका कि मोशेह की कब्र किस स्थान पर है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहोवा ने उसे मोआब के देश में बेतपोर के सामने एक तराई में मिट्टी दी; और आज के दिन तक कोई नहीं जानता कि उसकी कब्र कहाँ है # ।