Deuteronomy 4:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tak yahova ne us ag ke beech men se tum se baten kee baton ka shabd to tum ko sunai pada, parantu koi roop n dekha keval shabd hee shabd sun pada.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोवा ने आग में से तुम लोगों से बातें कीं। तुमने किसी बोलने वाले की आवाज सुनी। किन्तु तुमने कोई रुप नहीं देखा। केवल आवाज सुनाई पड़ रही थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्पश्चात् प्रभु अग्नि के मध्य में से तुमसे बोला था। तुमने उसके शब्दों का स्वर तो सुना था, पर कोई आकृति नहीं देखी थी। केवल स्वर सुनाई दिया था।
Hindi Bible HHBD
तक यहोवा ने उस आग के बीच में से तुम से बातें की; बातों का शब्द तो तुम को सुनाई पड़ा, परन्तु कोई रूप न देखा; केवल शब्द ही शब्द सुन पड़ा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा ने उस आग के बीच में से तुम से बातें कीं; बातों का शब्द तो तुम को सुनाई पड़ा परन्तु कोई रूप न दिखा, केवल शब्द ही शब्द सुनाई पड़ा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब याहवेह ने आग में से तुमसे बातें की. तुम्हें शब्द और आवाज तो सुनाई दे रहे थे, मगर किसी भी प्रकार का स्वरूप दिखाई नहीं दे रहा था-वहां सिर्फ आवाज ही सुनाई दे रही थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा ने उस आग के बीच में से तुम से बातें की; बातों का शब्द तो तुम को सुनाई पड़ा, परन्तु कोई रूप न देखा; केवल शब्द ही शब्द सुन पड़ा।