Deuteronomy 4:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo agyaa maain tum ko sunata hoon us men n to kuchh baddhana, aur n kuchh ghattana tumhare parameshvar yahova kee jo jo agyaa maain tumhen sunata hoon unhen tum manana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो मैं आदेश देता हूँ उसमें और कुछ जोड़ना नहीं। तुम्हें उसमें से कुछ घटाना भी नहीं चाहिए। तुम्हें अपने यहोवा परमेश्वर के उन आदेशों का पालन करना चाहिए जिन्हें मैंने तुम्हें दिये हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो आज्ञाएं मैं तुम्‍हें सुनाऊंगा, उनमें न एक शब्‍द बढ़ाना और न उनमें से एक शब्‍द घटाना; वरन् तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की उन आज्ञाओं का पालन करना, जो मैं तुम्‍हें सुनाऊंगा।
Hindi Bible HHBD
जो आज्ञा मैं तुम को सुनाता हूं उस में न तो कुछ बढ़ाना, और न कुछ घटाना; तुम्हारे परमेश्वर यहोवा की जो जो आज्ञा मैं तुम्हें सुनाता हूं उन्हें तुम मानना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो आज्ञा मैं तुम को सुनाता हूँ उसमें न तो कुछ बढ़ाना, और न कुछ घटाना; तुम्हारे परमेश्‍वर यहोवा की जो जो आज्ञा मैं तुम्हें सुनाता हूँ उन्हें तुम मानना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम मेरी बातों में, जिसका आदेश मैं तुम्हें आज दे रहा हूं, न तो कुछ जोड़ोगे और न ही घटाओगे, कि तुम याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर के आदेशों का पालन कर सको, जो मैंने भेज रखा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो आज्ञा मैं तुम को सुनाता हूँ उसमें न तो कुछ बढ़ाना, और न कुछ घटाना; तुम्हारे परमेश्वर यहोवा की जो-जो आज्ञा मैं तुम्हें सुनाता हूँ उन्हें तुम मानना