Deuteronomy 4:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki tumhara parameshvar yahova bhsm karanevalee ag haai vah jal uttnevala parameshvar haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्यों? क्योंकि यहोवा, तुम्हारा परमेश्वर अपने लोगों द्वारा किसी दूसरे देवता की पूजा से घृणा करता है और यहोवा नष्ट करने वाली आग की तरह प्रलयंकर हो सकता है!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्योंकि तुम्हारा प्रभु परमेश्वर भस्मकारी आग है, वह ईष्र्यालु परमेश्वर है।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा भस्म करनेवाली आग है; वह जल उठनेवाला परमेश्वर है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा भस्म करनेवाली आग है; वह जल उठनेवाला ईश्वर है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर भस्म करनेवाली आग हैं, एक जलन रखनेवाला परमेश्वर.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा भस्म करनेवाली आग है; वह जलन रखनेवाला परमेश्वर है।