Deuteronomy 4:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yahova tum ko desh desh ke logon men titar bitar karega, aur jin jatiyon ke beech yahova tum ko pahunchaaega un men tum thode hee se rah jaoge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा तुमको राष्ट्रों में तितर—बितर कर देगा और तुम लोगों में से उस देश में कुछ ही जीवित रहेंगे जिसमें यहोवा तुम्हें भेजेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु तुम्‍हें विभिन्न जातियों में तितर-बितर कर देगा। जहां प्रभु तुम्‍हें ले जाएगा, उन राष्‍ट्रों के मध्‍य तुम अल्‍प संख्‍या में रह जाओगे।
Hindi Bible HHBD
और यहोवा तुम को देश देश के लोगों में तितर बितर करेगा, और जिन जातियों के बीच यहोवा तुम को पहुंचाएगा उन में तुम थोड़े ही से रह जाओगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यहोवा तुम को देश देश के लोगों में तितर बितर करेगा, और जिन जातियों के बीच यहोवा तुम को पहुँचाएगा उनमें तुम थोड़े ही से रह जाओगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह तुम्हें राष्ट्रों के बीच तितर-बितर कर देंगे. याहवेह तुम्हें जिन जनताओं में ठहराएंगे, तुम वहां थोड़ी गिनती में होकर रह जाओगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहोवा तुम को देश-देश के लोगों में तितर-बितर करेगा, और जिन जातियों के बीच यहोवा तुम को पहुँचाएगा उनमें तुम थोड़े ही से रह जाओगे।