Deuteronomy 4:31 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki tera parameshvar yahova dayalu ishvar haai, vah tum ko n to chhodega aur n nashtt karega, aur jo vacha us ne tere pitaron se shapath khakar bandhaee haai usako naheen boolega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा तुम्हारा परमेश्वर कृपालु है, वह तुम्हारा परित्याग नहीं करेगा। वह तुम्हें नष्ट नहीं करेगा। वह उस वाचा को नहीं भूलेगा जो उसने तुम्हारे पूर्वजों को वचन के रूप में दी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्योंकि तुम्हरा प्रभु परमेश्वर दयालु परमेश्वर है। वह तुम्हें निस्सहाय नहीं छोड़ेगा, तुम्हें नष्ट नहीं करेगा; जो विधान उसने तुम्हारे पूर्वजों से शपथ खाकर स्थापित किया था उसको वह नहीं भूलेगा।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि तेरा परमेश्वर यहोवा दयालु ईश्वर है, वह तुम को न तो छोड़ेगा और न नष्ट करेगा, और जो वाचा उस ने तेरे पितरों से शपथ खाकर बान्धी है उसको नहीं भूलेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि तेरा परमेश्वर यहोवा दयालु ईश्वर है, वह तुम को न तो छोड़ेगा और न नष्ट करेगा, और जो वाचा उसने तेरे पितरों से शपथ खाकर बाँधी है उसको नहीं भूलेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर दयालु-कृपालु परमेश्वर हैं; न वह तुम्हें छोड़ देंगे, न तुम्हें नाश कर देंगे और न ही वह तुम्हारे पूर्वजों से शपथपूर्वक की गई वाचा को भुला देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि तेरा परमेश्वर यहोवा दयालु परमेश्वर है, वह तुम को न तो छोड़ेगा और न नष्ट करेगा, और जो वाचा उसने तेरे पितरों से शपथ खाकर बाँधी है उसको नहीं भूलेगा।