Deuteronomy 4:36 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
akash men se us ne tujhe apanee vanee sunai ki tujhe shaiksha de aur prathvee par us ne tujhe apanee badee ag dikhai, aur usake vachan ag ke beech men se ate huae tujhe sun pade.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा आकाश से अपनी बात इसलिए सुनने देता था जिससे वह तुम्हें शिक्षा दे सके। धरती पर उसने अपनी महान आग दिखायी और वह उसमें से बोला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने तुझे ताड़ित करने के लिए आकाश से अपनी वाणी सुनाई थी, और पृथ्‍वी पर अपनी महान् अग्‍नि दिखाई थी। तूने स्‍वयं अग्‍नि के मध्‍य से उसके वचन सुने थे।
Hindi Bible HHBD
आकाश में से उस ने तुझे अपनी वाणी सुनाई कि तुझे शिक्षा दे; और पृथ्वी पर उस ने तुझे अपनी बड़ी आग दिखाई, और उसके वचन आग के बीच में से आते हुए तुझे सुन पड़े।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
आकाश में से उसने तुझे अपनी वाणी सुनाई कि तुझे शिक्षा दे; और पृथ्वी पर उसने तुझे अपनी बड़ी आग दिखाई, और उसके वचन आग के बीच में से आते हुए तुझे सुनाई पड़े।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह स्वर्ग से तुमसे बातें करते रहे कि तुम्हें शिक्षा देकर अनुशासित कर सकें. यहां पृथ्वी पर उन्होंने यह सही समझा कि तुम उनकी उस बड़ी आग पर नज़र कर सको. तब तुमने आग के बीच से उनकी बातें सुन लीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
आकाश में से उसने तुझे अपनी वाणी सुनाई कि तुझे शिक्षा दे; और पृथ्वी पर उसने तुझे अपनी बड़ी आग दिखाई, और उसके वचन आग के बीच में से आते हुए तुझे सुनाई पड़े।