Deuteronomy 4:38 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ki tujh se badee aur samarthee jatiyon ko tere age se nikalakar tujhe unake desh men pahunchaa, aur use tera nij bhag kar de, jaaisa aj ke din dikhai padta haai
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब तुम आगे बढ़े तो यहोवा ने तुम्हारे सामने से राष्ट्रों को बाहर जाने के लिए विवश किया। ये राष्ट्र तुमसे बड़े और अधिक शक्तिशाली थे। किन्तु यहोवा तुम्हें उनके देश में ले आया। उसने उनका देश तुमको रहने को दिया और यह देश आज भी तुम्हारा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कि तुझसे अधिक महान् और शक्‍तिशाली राष्‍ट्रों को तेरे सम्‍मुख से निकालकर उनके स्‍थान में तुझे स्‍थापित करे, पैतृक-अधिकार के लिए उनका देश तुझे प्रदान करे; जैसा आज भी है।
Hindi Bible HHBD
कि तुझ से बड़ी और सामर्थी जातियों को तेरे आगे से निकालकर तुझे उनके देश में पहुंचाए, और उसे तेरा निज भाग कर दे, जैसा आज के दिन दिखाई पड़ता है;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कि तुझ से बड़ी और सामर्थी जातियों को तेरे आगे से निकालकर तुझे उनके देश में पहुँचाए, और उसे तेरा निज भाग कर दे, जैसा आज के दिन दिखाई पड़ता है;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने तुम्हारे सामने से ऐसी जनताओं को खदेड़ दिया, जो तुमसे गिनती में भी बहुत थे और शक्ति में तुमसे बहुत बलशाली भी, कि वह तुम्हें मीरास के लिए उनके देश प्रदान कर दें; जैसा आज तुम्हारे सामने साफ़ ही है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कि तुझ से बड़ी और सामर्थी जातियों को तेरे आगे से निकालकर तुझे उनके देश में पहुँचाए, और उसे तेरा निज भागकर दे, जैसा आज के दिन दिखाई पड़ता है;