Deuteronomy 4:42 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye ki jo koi bina jane aur bina pahale se baair rakhe apane kisee bhai ko mar dale, vah un men se kisee nagar men bhag jaa, aur bhagakar jeevit rahe:
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि कोई व्यक्ति किसी वयक्ति को संयोगवश मार डाले तो वह इन नगरों में से किसी में भागकर जा सकता था और सुरक्षित रह सकता था। यदि वह मारे गए व्यक्ति से घृणा नहीं करता था और उसे मार डालने का इरादा नहीं रखता था तो वह उन नगरों में से किसी एक में जा सकता था और उसे प्राण—दण्ड नहीं दिया जा सकता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कि वहाँ हत्यारा भाग कर जाए, जिसने बिना अभिप्राय तथा बिना पूर्व घृणा के अपने भाई-बन्धु की हत्या की होगी। वह इन नगरों में से किसी एक नगर में भागकर अपने प्राण बचा सकेगा:
Hindi Bible HHBD
इसलिये कि जो कोई बिना जाने और बिना पहले से बैर रखे अपने किसी भाई को मार डाले, वह उन में से किसी नगर में भाग जाए, और भागकर जीवित रहे:
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये कि जो कोई बिना जाने और बिना पहले से बैर रखे अपने किसी भाई को मार डाले, वह उनमें से किसी नगर में भाग जाए, और भागकर जीवित रहे:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कि किसी व्यक्ति से बिना किसी मन मुटाव के असावधानी में किसी की बिना योजना के हत्या हो गई हो, ऐसा व्यक्ति भागकर इनमें से किसी नगर में आकर बस जाए, कि वह जीवित रह सके.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए कि जो कोई बिना जाने और बिना पहले से बैर रखे अपने किसी भाई को मार डाले, वह उनमें से किसी नगर में भाग जाए, और भागकर जीवित रहे