Deuteronomy 4:43 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
arthata roobeniyon ka beser nagar jo jangal ke samathr desh men haai, aur gaadiyon ke gilad ka ramot, aur manashshoiyon ke bashaan ka golana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मूसा ने जिन तीन नगरों को चुना, वे ये थे: रुबेनी लोगों के लिए मरुभूमि की मैदानी भूमि में बेसेर; गादी लोगों के लिए गिलाद में रामोत और मनश्शे लोगों के लिए बाशान में गोलान।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
रूबेन वंशियों के लिए पठारी क्षेत्र के निर्जन प्रदेश में स्थित बेसर, गाद वंशियों के लिए गिलआद प्रदेश में स्थित रामोत, और मनश्शे वंशियों के लिए बाशान प्रदेश में स्थित गोलान।
Hindi Bible HHBD
अर्थात् रूबेनियों का बेसेर नगर जो जंगल के समथर देश में है, और गादियों के गिलाद का रामोत, और मनश्शेइयों के बाशान का गोलान।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अर्थात् रूबेनियों का बेसेर नगर जो जंगल के समथर देश में है, और गादियों के गिलाद का रामोत, और मनश्शेइयों के बाशान का गोलान।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
निर्जन प्रदेश में बेज़र, जो रियूबेन के घराने को दिए गए पठार पर हैं, गाद-वंशजों को दिए गए गिलआद में रामोथ और मनश्शेह-वंशजों का दिया गया बाशान का गोलान.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अर्थात् रूबेनियों का बेसेर नगर जो जंगल के समथर देश में है, और गादियों के गिलाद का रामोत, और मनश्शेइयों के बाशान का गोलन।