Deuteronomy 5:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jo mujh se praem rakhte aur meree agyaaon ko manate haain un hajaron par karoona kiya karata hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु मैं उन लोगों पर बहुत दयालु रहूँगा जो मुझसे प्रेम करते हैं। और मेरे आदेशों को मानते हैं। मैं उनकी सहस्र पीढ़ी तक उन पर दयालु रहूँगा!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु मुझसे प्रेम करनेवाले और मेरी आज्ञा का पालन करनेवाले व्यक्तियों पर मैं हजार पीढ़ियों तक करुणा करता हूँ।
Hindi Bible HHBD
और जो मुझ से प्रेम रखते और मेरी आज्ञाओं को मानते हैं उन हजारों पर करूणा किया करता हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जो मुझ से प्रेम रखते और मेरी आज्ञाओं को मानते हैं उन हज़ारों पर करुणा किया करता हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु उन हजारों पीढ़ियों पर, जिन्हें मुझसे प्रेम है तथा जो मेरे आदेशों का पालन करते हैं, अपनी करुणा प्रकट करता रहूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जो मुझसे प्रेम रखते और मेरी आज्ञाओं को मानते हैं उन हजारों पर करुणा किया करता हूँ।