Deuteronomy 5:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
apane pita aur apanee mata ka adar karana, jaaise ki tere parameshvar yahova ne tujhe agyaa dee haai jis se jo desh tera parameshvar yahova tujhe deta haai us men too bahut din tak rahate paa, aur tera bhla ho..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अपने माता—पिता का सम्मान करो। यहोवा तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें यह करने का आदेश दिया है। यदि तुम इस आदेश का पालन करते हो तो तुम्हारी उम्र लम्बी होगी और उस देश में जिसे यहोवा तुम्हारा परमेश्वर तुमको दे रहा है तुम्हारे साथ सब कुछ अच्छा होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘अपने माता-पिता का आदर कर, जैसी तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे आज्ञा दी है, जिससे तेरी आयु दीर्घ हो सके, और उस भूमि पर तेरा भला हो जिसे तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे प्रदान कर रहा है।
Hindi Bible HHBD
अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जैसे कि तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे आज्ञा दी है; जिस से जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उस में तू बहुत दिन तक रहते पाए, और तेरा भला हो।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
‘अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जैसे कि तेरे परमेश्‍वर यहोवा ने तुझे आज्ञा दी है; जिससे जो देश तेरा परमेश्‍वर यहोवा तुझे देता है उसमें तू बहुत दिन तक रहने पाए, और तेरा भला हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह, अपने परमेश्वर के आदेश के अनुसार अपने पिता अपनी माता का आदर करना, कि तुम लंबी आयु के हो जाओ और उस देश में तुम्हारा भला हो, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें दे रहे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
‘अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जैसे कि तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे आज्ञा दी है; जिससे जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उसमें तू बहुत दिन तक रहने पाए, और तेरा भला हो।