Deuteronomy 5:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab parvat ag se dahak raha tha, aur tum ne us shabd ko aandhiayare ke beech men se ate suna, tab tum aur tumhare gotraen ke sab mukhy mukhy puroosh aur tumhare puraniae mere pas aae
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुमने आवाज को अंधेरे में तब सुना जब पर्वत आग से जल रहा था। तब तुम मेरे पास आए, तुम्हारे परिवार समूह के सभी नेता और तुम्हारे सभी बुजुर्ग।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब पहाड़ अग्नि से जल रहा था, और तुमने अन्धकार के मध्य से स्वर सुना था, तब तुम सब, तुम्हारे समस्त कुलों के मुखिया और धर्मवृद्ध मेरे पास आए थे।
Hindi Bible HHBD
जब पर्वत आग से दहक रहा था, और तुम ने उस शब्द को अन्धियारे के बीच में से आते सुना, तब तुम और तुम्हारे गोत्रों के सब मुख्य मुख्य पुरूष और तुम्हारे पुरनिए मेरे पास आए;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जब पर्वत आग से दहक रहा था, और तुम ने उस शब्द को अन्धियारे के बीच में से आते सुना, तब तुम और तुम्हारे गोत्रों के सब मुख्य मुख्य पुरुष और तुम्हारे पुरनिए मेरे पास आए;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और फिर, जब तुमने उस तमस में से वह स्वर सुना, जब वह पर्वत आग में धधक रहा था, तब तुम सभी गोत्रपिता और प्रधान मेरे पास आ गए,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जब पर्वत आग से दहक रहा था, और तुम ने उस शब्द को अंधियारे के बीच में से आते सुना, तब तुम और तुम्हारे गोत्रों के सब मुख्य-मुख्य पुरुष और तुम्हारे पुरनिए मेरे पास आए;