Deuteronomy 5:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur tum kahane lage, ki hamare parameshvar yahova ne ham ko apana tej aur maheema dikhai haai, aur ham ne usaka shabd ag ke beech men se ate huae suna aj ham ne dekh liya ki yadhyapi parameshvar manushy se baten karata haai taubhee manushy jeevit rahata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्होंने कहा, ‘यहोवा हमारे परमशेवर ने अपना गौरव और महानता दिखाई है। हमने उसे आग में से बोलते सुना है! आज हम लोगों ने देख लिया है कि किसी व्यक्ति का परमेश्वर से बात करने के बाद भी जीवित रह सकना, सम्भव है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुमने कहा था, “देखिए, हमारे प्रभु परमेश्‍वर ने हमें अपनी महिमा और महानता के दर्शन कराए हैं। हमने अग्‍नि के मध्‍य से उसका स्‍वर भी सुना है। आज हमने देखा कि परमेश्‍वर मनुष्‍य से बोला, और मनुष्‍य फिर भी जीवित रहा!
Hindi Bible HHBD
और तुम कहने लगे, कि हमारे परमेश्वर यहोवा ने हम को अपना तेज और महीमा दिखाई है, और हम ने उसका शब्द आग के बीच में से आते हुए सुना; आज हम ने देख लिया कि यद्यपि परमेश्वर मनुष्य से बातें करता है तौभी मनुष्य जीवित रहता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तुम कहने लगे, ‘हमारे परमेश्‍वर यहोवा ने हम को अपना तेज और अपनी महिमा दिखाई है, और हम ने उसका शब्द आग के बीच में से आते हुए सुना; आज हम ने देख लिया कि यद्यपि परमेश्‍वर मनुष्य से बातें करता है तौभी मनुष्य जीवित रहता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और तुमने मुझसे विनती की, “सुनिए, याहवेह, हमारे परमेश्वर ने हम पर अपना तेज, अपनी प्रभुता दिखा दी है, हमने आग के बीच से उनकी आवाज भी सुन ली है; आज हमने साक्षात देख लिया है, कि परमेश्वर मनुष्य से बातचीत करते हैं, फिर भी मनुष्य जीवित रह जाता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तुम कहने लगे, ‘हमारे परमेश्वर यहोवा ने हमको अपना तेज और अपनी महिमा दिखाई है, और हमने उसका शब्द आग के बीच में से आते हुए सुना; आज हमने देख लिया कि यद्यपि परमेश्वर मनुष्य से बातें करता है तो भी मनुष्य जीवित रहता है।