Deuteronomy 6:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yaadi ham apane parameshvar yahova kee drashtti men usakee agyaa ke anusar in sare niyamon ko manane men chaukasee kare, to vah hamare liye dharma ttharega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि हम इन सारे नियमों का पालन परमेश्वर के निर्देशों के आधार पर करते हैं तो परमेश्वर हमें अच्छाईयों से भर देगा।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हमारे लिए धार्मिकता से जीवन व्‍यतीत करने का यह अर्थ है: अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख इन समस्‍त आज्ञाओं का पालन करना और इनके अनुसार कार्य करना, जैसी उसने हमें आज्ञा दी है।
Hindi Bible HHBD
और यदि हम अपने परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में उसकी आज्ञा के अनुसार इन सारे नियमों को मानने में चौकसी करें, तो वह हमारे लिये धर्म ठहरेगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यदि हम अपने परमेश्‍वर यहोवा की दृष्‍टि में उसकी आज्ञा के अनुसार इन सारे नियमों के मानने में चौकसी करें, तो यह हमारे लिये धर्म ठहरेगा।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि हम सावधानीपूर्वक इन आदेशों का पालन करते रहें, ठीक जैसा उन्होंने आदेश दिया है, तो हम याहवेह अपने परमेश्वर के सामने निर्दोष रहेंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यदि हम अपने परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में उसकी आज्ञा के अनुसार इन सारे नियमों के मानने में चौकसी करें, तो यह हमारे लिये धार्मिकता ठहरेगा # ।’