Deuteronomy 7:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yahova tujh se sab prakar ke rog door karega aur misr kee buree buree vyaadhaiyan jinhen too janata haai un men se kisee ko bhee tujhe lagane n dega, ye sab tere baairiyon hee ko lagenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और यहोवा तुमसे सभी बीमारियों को दूर करेगा। यहोवा तुमको उन भयंकर बीमारियों से बचायेगा तथा उन भयंकर बीमारियों को उन सभी लोगों को देगा जो तुमसे घृणा करते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु तेरे मध्‍य से समस्‍त रोग दूर करेगा। वह मिस्र देश की सब बुरी महामारियाँ, जिनको तू जानता है, तुझ पर नहीं डालेगा; वरन् वह उन्‍हें तुझसे बैर करने वाली जातियों पर डालेगा।
Hindi Bible HHBD
और यहोवा तुझ से सब प्रकार के रोग दूर करेगा; और मि की बुरी बुरी व्याधियां जिन्हें तू जानता है उन में से किसी को भी तुझे लगने न देगा, ये सब तेरे बैरियों ही को लगेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यहोवा तुझ से सब प्रकार के रोग दूर करेगा; और मिस्र की बुरी बुरी व्याधियाँ जिन्हें तू जानता है उनमें से किसी को भी तुझे लगने न देगा, ये सब तेरे बैरियों ही को लगेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह तुम्हारे बीच से सभी रोगों को निरस्त कर देंगे. वह तुम पर मिस्र देश की कोई भी भयंकर बीमारी हावी न होने देंगे, जो तुमने मिस्र देश में देखी थी; मगर वह इन रोगों को उन पर प्रभावी कर देंगे, जो तुमसे घृणा करते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहोवा तुझ से सब प्रकार के रोग दूर करेगा; और मिस्र की बुरी-बुरी व्याधियाँ जिन्हें तू जानता है उनमें से किसी को भी तुझे लगने न देगा, ये सब तेरे बैरियों ही को लगेंगे।