Deuteronomy 7:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur desh desh ke jitane logon ko tera parameshvar yahova tere vash men kar dega, too un sabhon ko satyanash karana un par taras kee draashtti n karana, aur n unake devataon kee upasana karana, naheen to too fande men fans jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हें उन सभी लोगों को नष्ट करना चाहिए जिन्हें हराने में यहोवा तुम्हारा परमेश्वर सहायता करता है। उन पर दया न करो। उनके देवताओं की सेवा न करो! क्यों? क्योंकि यदि तुम उनके देवताओं की सेवा करोगे तो तुम्हें दण्ड भुगतना होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ इस्राएल, तू समस्‍त जातियों को, जिन्‍हें तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे दे रहा है, पूर्णत: समाप्‍त कर देना, उन पर दया-दृष्‍टि मत करना, और न उनके देवताओं की पूजा करना, क्‍योंकि तेरा यह कार्य तेरे लिए जाल बन जाएगा!
Hindi Bible HHBD
और देश देश के जितने लोगों को तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे वश में कर देगा, तू उन सभों को सत्यानाश करना; उन पर तरस की दृष्टि न करना, और न उनके देवताओं की उपासना करना, नहीं तो तू फन्दे में फंस जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और देश देश के जितने लोगों को तेरा परमेश्‍वर यहोवा तेरे वश में कर देगा, तू उन सभों का सत्यानाश करना; उन पर तरस की दृष्‍टि न करना, और न उनके देवताओं की उपासना करना, नहीं तो तू फन्दे में फँस जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम उन सभी राष्ट्रों को मिटा डालोगे, जिन्हें याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें सौंपने पर हैं. तुम्हारी आंखों में उनके प्रति ज़रा भी कृपा न आएगी और न तुम उनके देवताओं की उपासना करोगे; क्योंकि यही तुम्हारे लिए फंदा हो जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और देश-देश के जितने लोगों को तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे वश में कर देगा, तू उन सभी को सत्यानाश करना; उन पर तरस की दृष्टि न करना, और न उनके देवताओं की उपासना करना, नहीं तो तू फंदे में फँस जाएगा।