Deuteronomy 7:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo bade bade pareeksha ke kam too ne apanee ankhon se dekhe, aur jin chinho, aur chamatkaro, aur jis balavant hat, aur baddhai hui bhuja ke dara tera parameshvar yahova tujh ko nikal laya, unake anusar tera parameshvar yahova un sab logon se bhee jin se too drata haai karega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो बड़ी विपत्तियाँ उसने दीं तुमने उन्हें देखा। तुमने उसके किये चमत्कार और आश्चर्यों को देखा। तुमने यहोवा की बड़ी शक्ति और दृढ़ता को, तुम्हें बाहर लाने में उपयोग करते देखा। यहोवा, तुम्हारा परमेश्वर उसी शक्ति का उपयोग उन लोगों के विरुद्ध करेगा जिनसे तुम डरते हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बड़ी-बड़ी परीक्षाएं, जिनको तूने अपनी आंखों से देखा, चिह्‍न, आश्‍चर्यपूर्ण कार्य, भुजबल और उद्धार के हेतु बढ़ाए हुए हाथ, जिनके द्वारा तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे बाहर निकाल लाया था। तेरा प्रभु परमेश्‍वर इन जातियों से जिनसे तू डरता है, ऐसा ही व्‍यवहार करेगा।
Hindi Bible HHBD
जो बड़े बड़े परीक्षा के काम तू ने अपनी आंखों से देखे, और जिन चिन्हों, और चमत्कारों, और जिस बलवन्त हाथ, और बढ़ाई हुई भुजा के द्वारा तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ को निकाल लाया, उनके अनुसार तेरा परमेश्वर यहोवा उन सब लोगों से भी जिन से तू डरता है करेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो बड़े बड़े परीक्षा के काम तू ने अपनी आँखों से देखे, और जिन चिह्नों, और चमत्कारों, और जिस बलवन्त हाथ, और बढ़ाई हुई भुजा के द्वारा तेरा परमेश्‍वर यहोवा तुझ को निकाल लाया, उनके अनुसार तेरा परमेश्‍वर यहोवा उन सब लोगों से भी जिनसे तू डरता है करेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
खुद तुम्हारे द्वारा देखी गईं वे भयानक विपत्तियां, वे चिन्ह, चमत्कार और मजबूत भुजा और बढ़ाए हुए हाथ, जिसके द्वारा याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें निकाल लिया. याहवेह तुम्हारे परमेश्वर उन सभी राष्ट्रों के साथ, जो आज तुम्हारे लिए भय का विषय हैं, वही सब करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो बड़े-बड़े परीक्षा के काम तूने अपनी आँखों से देखे, और जिन चिन्हों, और चमत्कारों, और जिस बलवन्त हाथ, और बढ़ाई हुई भुजा के द्वारा तेरा परमेश्वर यहोवा तुझको निकाल लाया, उनके अनुसार तेरा परमेश्वर यहोवा उन सब लोगों से भी जिनसे तू डरता है करेगा।