Deuteronomy 7:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tera parameshvar yahova un jatiyon ko tere age se dhaeere dhaeere nikal dega to too aek dam se unaka ant n kar sakega, naheen to banaaile pashu baddhkar teree hani karenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा तुम्हारा परमेश्वर उन राष्ट्रों को तुम्हारा देश थोड़ा—थोड़ा करके छोड़ने को विवश करेगा। तुम उन्हें एक ही बार में सभी को नष्ट नहीं कर पाओगे। यदि तुम ऐसा करोगे तो जंगली जानवरों की संख्या तुम्हारी तुलना में अधिक हो जाएगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तेरा प्रभु परमेश्वर इन जातियों को तेरे सम्मुख से थोड़ा-थोड़ा करके निकाल देगा। तू उनका अविलम्ब विनाश मत करना, ऐसा न हो कि वन-पशु बढ़कर तेरी हानि करें।
Hindi Bible HHBD
तेरा परमेश्वर यहोवा उन जातियों को तेरे आगे से धीरे धीरे निकाल देगा; तो तू एक दम से उनका अन्त न कर सकेगा, नहीं तो बनैले पशु बढ़कर तेरी हानि करेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरा परमेश्वर यहोवा उन जातियों को तेरे आगे से धीरे धीरे निकाल देगा; तो तू एकदम से उनका अन्त न कर सकेगा, नहीं तो बनैले पशु बढ़कर तेरी हानि करेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारे सामने से इन सारी जनताओं को धीरे धीरे खदेड़ते चले जाएंगे. तुम्हारे लिए उन्हें शीघ्रतापूर्वक समाप्त करना असंभव होगा, क्योंकि उस स्थिति में वन्य पशुओं की गिनती बहुत बढ़ जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरा परमेश्वर यहोवा उन जातियों को तेरे आगे से धीरे धीरे निकाल देगा; तो तू एकदम से उनका अन्त न कर सकेगा, नहीं तो जंगली पशु बढ़कर तेरी हानि करेंगे।