Deuteronomy 7:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur koi gharaanait vastu apane ghar men n le ana, naheen to too bhee usake saman nashtt ho jane kee vastu ttharega use satyanash kee vastu janakar us se gharana karana aur use kadapi n chahana kyonaki vah ashuuddh vastu haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और तुम्हें अपने घर मे उन मूर्तियों में से कोई लानी नहीं चाहिए जिनसे यहोवा घृणा करता है। यदि तुम उन मूर्तियों को अपने घर में लाते हो तो तुम मूर्तियों की तरह नष्ट हो जाओगे। तुम्हें उन मूर्तियों से घृणा करनी चाहिए। तुम्हें उनसे तीव्र घृणा करनी चाहिए! यहोवा ने उन मूर्तियों को नष्ट करने की प्रतिज्ञा की है!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू अपने घर में कोई भी घृणित मूर्ति नहीं लाएगा, अन्‍यथा तू भी उसके समान निषिद्ध बनेगा। तू उसको पूर्णत: अशुद्ध और घृणित वस्‍तु समझना; क्‍योंकि वह निषिद्ध वस्‍तु है।
Hindi Bible HHBD
और कोई घृणित वस्तु अपने घर में न ले आना, नहीं तो तू भी उसके समान नष्ट हो जाने की वस्तु ठहरेगा; उसे सत्यानाश की वस्तु जानकर उस से घृणा करना और उसे कदापि न चाहना; क्योंकि वह अशुद्ध वस्तु है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और कोई घृणित वस्तु अपने घर में न ले आना, नहीं तो तू भी उसके समान नष्‍ट हो जाने की वस्तु ठहरेगा; उसे सत्यानाश की वस्तु जानकर उससे घृणा करना और उसे कदापि न चाहना; क्योंकि वह अशुद्ध वस्तु है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम कोई भी घृणित वस्तु अपने घर में लेकर न आओगे, नहीं तो तुम खुद उसके समान ही विनाश के योग्य हो जाओगे. तुम इससे पूरी तरह घृणा करोगे, क्योंकि यह वह वस्तु है, जो अशुद्ध है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और कोई घृणित वस्तु अपने घर में न ले आना, नहीं तो तू भी उसके समान नष्ट हो जाने की वस्तु ठहरेगा; उसे सत्यानाश की वस्तु जानकर उससे घृणा करना और उसे कदापि न चाहना; क्योंकि वह अशुद्ध वस्तु है।