Deuteronomy 7:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova ne jo tum ko balavant hath ke dara dasatv ke ghar men se, aur misr ke raja firaun ke hath se chhudakar nikal laya, isaka yahee karan haai ki vah tum se praem rakhta haai, aur us shapath ko bhee pooree karana chahata haai jo us ne tumhare poorvajon se khai thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यहोवा तुमको अपनी बड़ी शक्ति के द्वारा मिस्र के बाहर लाया। उसने तुम्हें दासता से मुक्त किया। उसने मिस्र के सम्राट फिरौन की अधीनता से तुम्हें स्वतन्त्र किया। क्यों? क्योंकि यहोवा तुमसे प्रेम करता है और तुम्हारे पूर्वजों को दिए गए वचन को पूरा करना चाहता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नहीं, प्रभु तुझसे प्रेम करता है, इस कारण उसने तुझे चुना है। वह अपनी उस शपथ का पालन कर रहा है, जो उसने तेरे पूर्वजों से खायी थी। इसलिए प्रभु ने अपने भुजबल के द्वारा तुझे मिस्र देश से बाहर निकाला था। उसने तुझे दासत्व के घर से, मिस्र देश के राजा फरओ के हाथ से मुक्त किया था।
Hindi Bible HHBD
यहोवा ने जो तुम को बलवन्त हाथ के द्वारा दासत्व के घर में से, और मि के राजा फिरौन के हाथ से छुड़ाकर निकाल लाया, इसका यही करण है कि वह तुम से प्रेम रखता है, और उस शपथ को भी पूरी करना चाहता है जो उस ने तुम्हारे पूर्वजों से खाई थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा ने जो तुम को बलवन्त हाथ के द्वारा दासत्व के घर में से, और मिस्र के राजा फ़िरौन के हाथ से छुड़ाकर निकाल लिया, इसका यही कारण है कि वह तुम से प्रेम रखता है, और उस शपथ को भी पूरी करना चाहता है जो उसने तुम्हारे पूर्वजों से खाई थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर यह इसलिये कि याहवेह ने तुमसे प्रेम किया और अपनी उस प्रतिज्ञा को पूरी की, जो उन्होंने तुम्हारे पूर्वजों से शपथपूर्वक की थी. याहवेह ने तुम्हें अपनी समर्थ भुजा के द्वारा निकाला था, दासत्व के जीवन से मुक्त किया; मिस्र के राजा फ़रोह के बंधन से.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा ने जो तुम को बलवन्त हाथ के द्वारा दासत्व के घर में से, और मिस्र के राजा फ़िरौन के हाथ से छुड़ाकर निकाल लाया, इसका यही कारण है कि वह तुम से प्रेम रखता है, और उस शपथ को भी पूरी करना चाहता है जो उसने तुम्हारे पूर्वजों से खाई थी।