Deuteronomy 8:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur teree gaya-baailon aur bhed-bakaariyon kee baddhtee ho, aur tera sona, chandee, aur tera sab prakar ka dhan baddh jaa,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हारे गाय, मवेशी और भेड़ों के झुण्ड बहुत बड़े होंगे, तुम अधिक से अधिक सोना और चाँदी पाओगे और तुम्हारे पास बहुत सी चीजें होंगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तेरे गाय-बैल, भेड़-बकरियाँ असंख्य हो जाएँ, तेरी सोना-चांदी भी बढ़ जाए, तेरे पास जो कुछ है, उसकी बढ़ोत्तरी हो जाए,
Hindi Bible HHBD
और तेरी गाय- बैलों और भेड़- बकरियों की बढ़ती हो, और तेरा सोना, चांदी, और तेरा सब प्रकार का धन बढ़ जाए,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तेरी गाय–बैलों और भेड़–बकरियों की बढ़ती हो, और तेरा सोना, चाँदी, और तेरा सब प्रकार का धन बढ़ जाए,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब तुम्हारे पशु और भेड़-बकरी बढ़ने लगें, तुम्हारे सोने और चांदी में वृद्धि होने लगे और तुम्हारी पूरी संपत्ति में ही वृद्धि हो जाए,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तेरी गाय-बैलों और भेड़-बकरियों की बढ़ती हो, और तेरा सोना, चाँदी, और तेरा सब प्रकार का धन बढ़ जाए,