Deuteronomy 8:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jin jatiyon ko yahova tumhare sammukh se nashtt karane par haai, unhee kee nai tum bhee apane parameshvar yahova ka vachan n manane ke karan nashtt ho jaoge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा तुम्हारे लिए अन्य राष्ट्रों को नष्ट कर रहा है। तुम भी उन्हीं राष्ट्रों की तरह नष्ट हो जाओगे जिन्हें यहोवा तुम्हारे सामने नष्ट कर रहा है। यह होगा क्योंकि तुमने यहोवा अपने परमेश्वर की आज्ञा का पालन नहीं किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन राष्‍ट्रों के समान, जिनको प्रभु ने तेरे सामने नष्‍ट किया था, तू भी नष्‍ट हो जाएगा, क्‍योंकि तूने अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी नहीं सुनी थी।
Hindi Bible HHBD
जिन जातियों को यहोवा तुम्हारे सम्मुख से नष्ट करने पर है, उन्ही की नाई तुम भी अपने परमेश्वर यहोवा का वचन न मानने के कारण नष्ट हो जाओगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिन जातियों को यहोवा तुम्हारे सम्मुख से नष्‍ट करने पर है, उन्हीं के समान तुम भी अपने परमेश्‍वर यहोवा का वचन न मानने के कारण नष्‍ट हो जाओगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जैसे उन जनताओं को याहवेह ने तुम्हारे सामने से खदेड़ कर नाश किया था, वैसी ही होगी तुम्हारी स्थिति, क्योंकि तुमने याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर के आदेशों की उपेक्षा की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिन जातियों को यहोवा तुम्हारे सम्मुख से नष्ट करने पर है, उन्हीं के समान तुम भी अपने परमेश्वर यहोवा का वचन न मानने के कारण नष्ट हो जाओगे।