Deuteronomy 9:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain ne dekha ki tum ne apane parameshvar yahova ke virooddh mahapap kiya aur apane liye aek bachhda ddhalakar bana liya haai, aur turant us marga se jis par chalane kee agyaa yahova ne tum ko dee thee usako tum ne taj diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब मैंने नजर डाली तो देखा कि तुमने यहोवा अपने परमेश्वर के विरूद्ध पाप किया है, तुमने अपने लिए पिघले सोने से एक बछड़ा बनाया है। यहोवा ने जो आदेश दिया है उससे तुम शीघ्रता से दूर हट गए हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने तुम्हें देखा: तुम अपने प्रभु परमेश्वर के विरुद्ध पाप कर रहे थे। तुमने बछड़े की एक मूर्ति बनाई थी। तुम उस मार्ग से शीघ्र ही भटक गए थे, जिस पर चलने की आज्ञा प्रभु ने तुम्हें दी थी।
Hindi Bible HHBD
और मैं ने देखा कि तुम ने अपने परमेश्वर यहोवा के विरूद्ध महापाप किया; और अपने लिये एक बछड़ा ढालकर बना लिया है, और तुरन्त उस मार्ग से जिस पर चलने की आज्ञा यहोवा ने तुम को दी थी उसको तुम ने तज दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मैं ने देखा कि तुम ने अपने परमेश्वर यहोवा के विरुद्ध महापाप किया; और अपने लिये एक बछड़ा ढालकर बना लिया है, और तुरन्त उस मार्ग से जिस पर चलने की आज्ञा यहोवा ने तुम को दी थी उसको तुम ने तज दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मैंने दृष्टि की तो पाया कि वास्तव में तुमने याहवेह अपने परमेश्वर के विरुद्ध पाप किया था! तुमने अपने लिए बछड़े की एक मूर्ति ढाल रखी थी. तुम बड़े ही शीघ्र उस मार्ग से भटक चुके थे, जो तुम्हारे लिए याहवेह द्वारा बताया गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैंने देखा कि तुम ने अपने परमेश्वर यहोवा के विरुद्ध महापाप किया; और अपने लिये एक बछड़ा ढालकर बना लिया है, और तुरन्त उस मार्ग से जिस पर चलने की आज्ञा यहोवा ने तुम को दी थी उसको तुम ने तज दिया।