Deuteronomy 9:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yahova haroon se itana krodhait hua ki use bhee satyanash karana chaha parantu usee samay maain ne haroon ke liye bhee praarthna kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा हारून पर बहुत क्रोधित था, उसे नष्ट करने के लिए उतना क्रोध काफी था! इसलिए उस समय मैंने हारून के लिए भी प्रार्थना की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु हारून से इतना क्रुद्ध था कि वह उसको नष्ट करने को तत्पर हो गया। मैंने उस समय हारून के लिए भी प्रार्थना की।
Hindi Bible HHBD
और यहोवा हारून से इतना क्रोधित हुआ कि उसे भी सत्यानाश करना चाहा; परन्तु उसी समय मैं ने हारून के लिये भी प्रार्थना की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यहोवा हारून से इतना कोपित हुआ कि उसका भी सत्यानाश करना चाहा; परन्तु उसी समय मैं ने हारून के लिये भी प्रार्थना की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अहरोन पर तो याहवेह इतने क्रुद्ध थे, कि वह उसे नाश कर देने पर उतारू हो गए; तब मैंने उसी अवसर पर अहरोन के लिए विनती की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहोवा हारून से इतना कोपित हुआ कि उसका भी सत्यानाश करना चाहा; परन्तु उसी समय मैंने हारून के लिये भी प्रार्थना की # ।