Deuteronomy 9:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir jab yahova ne tum ko kodashabarne se yah kahakar bheja, ki jakar us desh ke jise maain ne tumhen diya haai aadhaikaree ho jao, tab bhee tum ne apane parameshvar yahova kee agyaa ke virooddh balava kiya, aur n to usaka vishvas kiya, aur n usakee bat manee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और जब यहोवा ने तुमसे कादेशबर्ने छोड़ने को कहा तब तुमने उसकी आज्ञा का पालन नहीं किया। उसने कहा, ‘आगे बढ़ो और उस देश में रहो जिसे मैंने तुम्हें दिया है।’ किन्तु तुमने उस पर विश्वास नहीं किया। तुमने उसके आदेश की अनसुनी की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब प्रभु ने तुम्हें कादेश-बर्नेअ के मरूद्यान से यह कहकर भेजा था, “आक्रमण करो और उस देश पर अधिकार कर लो, जिसको मैंने तुम्हें प्रदान किया है,” तब भी तुमने अपने प्रभु परमेश्वर के वचन से विद्रोह किया था। तुमने उस पर विश्वास नहीं किया, और न उसकी वाणी सुनी।
Hindi Bible HHBD
फिर जब यहोवा ने तुम को कोदशबर्ने से यह कहकर भेजा, कि जाकर उस देश के जिसे मैं ने तुम्हें दिया है अधिकारी हो जाओ, तब भी तुम ने अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के विरूद्ध बलवा किया, और न तो उसका विश्वास किया, और न उसकी बात मानी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर जब यहोवा ने तुम को कादेशबर्ने से यह कहकर भेजा, ‘जाकर उस देश के जिसे मैं ने तुम्हें दिया है अधिकारी हो जाओ,’ तब भी तुम ने अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के विरुद्ध बलवा किया और न तो उसका विश्वास किया, और न उसकी बात ही मानी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब कादेश-बरनेअ में याहवेह ने तुम्हें इस आदेश के साथ भेजा था, “जाओ उस देश पर अधिकार कर लो, जो मैं तुम्हें दे चुका हूं.” तब तुमने याहवेह, अपने परमेश्वर के आदेश के विरुद्ध विद्रोह कर दिया. तुमने न तो उनमें विश्वास किया और न उनके आदेश पर ध्यान दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर जब यहोवा ने तुम को कादेशबर्ने से यह कहकर भेजा, ‘जाकर उस देश के जिसे मैंने तुम्हें दिया है अधिकारी हो जाओ,’ तब भी तुम ने अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के विरुद्ध बलवा किया, और न तो उसका विश्वास किया, और न उसकी बात ही मानी।