Deuteronomy 9:28 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jis se aeesa n ho ki jis desh se too ham ko nikalakar le aya haai, vahan se log kahane lage, ki yahova unhen us desh men jisake desh ka vachan unako diya tha naheen pahuncha saka, aur un se baair bhee rakhta tha, isee karan us ne unhen jangal men nikalakar mar dala haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि तू अपने लोगों को दण्ड देगा तो मिस्री कह सकते हैं, ‘यहोवा अपने लोगों को उस देश में ले जाने में समर्थ नहीं था जिसमें ले जाने का उसने वचन दिया था और वह उनसे घृणा करता था। इसलिए वह उन्हें मारने के लिए मरुभूमि में ले गया।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ऐसा न हो कि मिस्र देश के निवासी, जहाँ से तूनें इन्‍हें निकाला है, यह कहें: ‘प्रभु इन्‍हें उस देश में नहीं पहुंचा सका, जिसके विषय में वह इनसे बोला था। निस्‍सन्‍देह प्रभु इनसे घृणा करता है। सच पूछो तो निर्जन प्रदेश में इनका वध करने के लिए उसने इन्‍हें मिस्र देश से निकाला था।’
Hindi Bible HHBD
जिस से ऐसा न हो कि जिस देश से तू हम को निकालकर ले आया है, वहां से लोग कहने लगें, कि यहोवा उन्हें उस देश में जिसके देश का वचन उनको दिया था नहीं पहुंचा सका, और उन से बैर भी रखता था, इसी कारण उस ने उन्हें जंगल में निकालकर मार डाला है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिस से ऐसा न हो कि जिस देश से तू हम को निकालकर ले आया है, वहाँ के लोग कहने लगें, कि यहोवा उन्हें उस देश में जिसके देने का वचन उनको दिया था नहीं पहुँचा सका, और उनसे बैर भी रखता था, इसी कारण उसने उन्हें जंगल में निकालकर मार डाला है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
नहीं तो, जिस देश से आपने हमें निकाला है, वे आपका मज़ाक इस प्रकार करेंगे ‘याहवेह इन्हें उस प्रतिज्ञा के देश में ले जाने में असमर्थ हो गया था और उसे लोगों से घृणा हो गई थी, इसलिये उसने निर्जन प्रदेश में ही उनका नाश कर दिया.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिससे ऐसा न हो कि जिस देश से तू हमको निकालकर ले आया है, वहाँ के लोग कहने लगें, कि यहोवा उन्हें उस देश में जिसके देने का वचन उनको दिया था नहीं पहुँचा सका, और उनसे बैर भी रखता था, इसी कारण उसने उन्हें जंगल में लाकर मार डाला है।’