Deuteronomy 9:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye yah jan le ki tera parameshvar yahova, jo tujhe vah achchha desh deta haai ki too usaka adhaikaree ho, use vah tere dharma ke karan naheen de raha haai kyonaki too to aek hatteelee jati haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा तुम्हारा परमेश्वर उस अच्छे देश को तुम्हें रहने के लिए दे रहा है, किन्तु तुम्हें यह जानना चाहिए कि ऐसा तुम्हारी जिन्दगी के अच्छे ढंग के होने के कारण नहीं हो रहा है। सच्चाई यही है कि तुम अड़ियल लोग हो!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू यह बात जान ले कि तेरी धार्मिकता के कारण प्रभु परमेश्वर तेरे अधिकार में यह उत्तम देश तुझे नहीं प्रदान कर रहा है; क्योंकि तू ऐंठी गरदन वाली प्रजा है।
Hindi Bible HHBD
इसलिये यह जान ले कि तेरा परमेश्वर यहोवा, जो तुझे वह अच्छा देश देता है कि तू उसका अधिकारी हो, उसे वह तेरे धर्म के कारण नहीं दे रहा है; क्योंकि तू तो एक हठीली जाति है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इसलिये यह जान ले कि तेरा परमेश्वर यहोवा, जो तुझे वह अच्छा देश देता है कि तू उसका अधिकारी हो, उसे वह तेरे धर्म के कारण नहीं दे रहा है; क्योंकि तू तो एक हठीली जाति है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये यह अच्छी तरह से समझ लो कि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारे अधिकार के लिए यह उत्तम देश इसलिये नहीं दे रहे कि तुम भले लोग हो, वास्तव में तुम तो हठी जाति हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इसलिए यह जान ले कि तेरा परमेश्वर यहोवा, जो तुझे वह अच्छा देश देता है कि तू उसका अधिकारी हो, उसे वह तेरे धार्मिकता के कारण नहीं दे रहा है; क्योंकि तू तो एक हठीली जाति है।