Ecclesiastes 10:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
moorkh bahut baten baddhakar bolata haai, taubhee koi manushy naheen janata ki kya hoga, aur kaun bata sakata haai ki usake bad kya honevala haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एक मूर्ख व्यक्ति हर समय जो उसे करना होता है, उसी की बातें करता रहता है। किन्तु भविष्य में क्या होगा यह तो कोई नहीं जानता। भविष्य में क्या होने जा रहा है, यह तो कोई बता नहीं सकता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूर्ख मनुष्य एक बात की दो बातें बनाता है, यद्यपि कोई नहीं जानता है कि भविष्य में क्या होनेवाला है; उसे कौन बता सकता है कि उसकी मृत्यु के बाद क्या होगा।
Hindi Bible HHBD
मूर्ख बहुत बातें बढ़ाकर बोलता है, तौभी कोई मनुष्य नहीं जानता कि क्या होगा, और कौन बता सकता है कि उसके बाद क्या होनेवाला है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मूर्ख बहुत बातें बढ़ा कर बोलता है, तौभी कोई मनुष्य नहीं जानता कि क्या होगा, और कौन बता सकता है कि उसके बाद क्या होनेवाला है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जबकि वह अपनी बातें बढ़ाकर भी बोलता है. यह किसी व्यक्ति को मालूम नहीं होता कि क्या होनेवाला है, और कौन उसे बता सकता है कि उसके बाद क्या होगा?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मूर्ख बहुत बातें बढ़ाकर बोलता है #, तो भी कोई मनुष्य नहीं जानता कि क्या होगा, और कौन बता सकता है कि उसके बाद क्या होनेवाला है?