Ecclesiastes 12:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
apanee javanee ke dinon men apane srajanahar ko smaran rak, is se paahile ki vipaati ke din aur ve varsha aae, jin men too kahe ki mera man in men naheen lagata.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बचपन से ही अपने बनाने वाले का स्मरण करो। इससे पहले कि बुढ़ापे के बुरे दिन तुम्हें आ घेरें। पहले इसके कि तुम्हें यह कहना पड़े कि “हाय, में जीवन का रस नहीं ले सका।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अपनी जवानी के दिनों में अपने सृष्टिकर्ता परमेश्वर को स्मरण रख, अन्यथा इन दिनों के बाद वे दिन और वर्ष आएंगे जब तू यह कहेगा, ‘अब जीवन में मुझे आनन्द नहीं मिलता।’
Hindi Bible HHBD
अपनी जवानी के दिनों में अपने सृजनहार को स्मरण रख, इस से पहिले कि विपत्ति के दिन और वे वर्ष आएं, जिन में तू कहे कि मेरा मन इन में नहीं लगाता।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अपनी जवानी के दिनों में अपने सृजनहार को स्मरण रख, इससे पहले कि विपत्ति के दिन और वे वर्ष आएँ, जिन में तू कहे कि मेरा मन इन में नहीं लगता।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जवानी में अपने बनानेवाले को याद रख: अपनी जवानी में अपने बनानेवाले को याद रखो, इससे पहले कि बुराई और वह समय आए जिनमें तुम्हारा कहना यह हो, “मुझे इनमें ज़रा सी भी खुशी नहीं,”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अपनी जवानी के दिनों में अपने सृजनहार को स्मरण रख, इससे पहले कि विपत्ति के दिन और वे वर्ष आएँ, जिनमें तू कहे कि मेरा मन इनमें नहीं लगता।