Ecclesiastes 12:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us samay ghar ke paharooye kanpenge, aur balavant jhuk jayange, aur pisanahaariyan thodee rahane ke karan kam chhod dengee, aur jhrokhon men se dekhnevaliyan andhaee ho jaegee,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय तुम्हारी बलशाली भुजाएँ निर्बल हो जायेंगी। तुम्हारे सुदृढ़ पैर कमजोर हो जाएँगे और तुम अपना खाना तक चबा नहीं सकोगे। आँखों से साफ दिखाई तक नहीं देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन दिनों में तेरी रक्षा करने वाले हाथ कांपने लगेंगे, बलिष्ठ पैर भी झुक जाएंगे। संख्या में कम होने के कारण दांत भोजन चबाना छोड़ देंगे। झरोखे से झांकनेवाली आंखें धुंधली पड़ जाएंगी।
Hindi Bible HHBD
उस समय घर के पहरूये कांपेंगे, और बलवन्त झुक जायंगे, और पिसनहारियां थोड़ी रहने के कारण काम छोड़ देंगी, और झरोखों में से देखनेवालियां अन्धी हो जाएगी,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय घर के पहरुये काँपेंगे, और बलवन्त झुक जाएँगे, और पिसनहारियाँ थोड़ी रहने के कारण काम छोड़ देंगी, और झरोखों में से देखनेवालियाँ अन्धी हो जाएँगी,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस दिन पहरेदार कांपने लगेंगे, बलवान पुरुष झुक जाएंगे, जो पीसते हैं वे काम करना बंद कर देंगे, क्योंकि वे कम हो गए हैं, और जो झरोखों से झांकती हैं वे अंधी हो जाएंगी;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय घर के पहरुए काँपेंगे, और बलवन्त झुक जाएँगे, और पिसनहारियाँ थोड़ी रहने के कारण काम छोड़ देंगी, और झरोखों में से देखनेवालियाँ अंधी हो जाएँगी,