Ecclesiastes 12:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us samay chandee ka tar do tookade ho jaega aur sone ka kattora toottega aur sote ke pas ghada foottega, aur kund ke pas rahatt toott jaega,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अभी जब तू युवा है, अपने बनानेवाले को याद रख। इसके पहले कि चाँदी की जीवन डोर टूट जाये और सोने का पात्र टूटकर बिखर जाये। इसके पहले कि तेरा जीवन बेकार हो जाये जैसे किसी कुएँ पर पात्र टूट पड़ा हो। इसके पहले कि तेरा जीवन बेकार हो जाये ऐसे, जैसे टूटा पत्थर जो किसी को ढकता है और उसी में टूटकर गिर जाता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
चांदी का तार कट जाएगा, सोने का प्‍याला टूट जाएगा। झरने पर घड़ा फूट जाएगा, कुएं के पास रहँट टूट जाएगा।
Hindi Bible HHBD
उस समय चान्दी का तार दो टूकड़े हो जाएगा और सोने का कटोरा टूटेगा; और सोते के पास घड़ा फूटेगा, और कुण्ड के पास रहट टूट जाएगा,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय चाँदी का तार दो टुकड़े हो जाएगा और सोने का कटोरा टूटेगा, और सोते के पास घड़ा फूटेगा, और कुण्ड के पास रहट टूट जाएगा,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याद करो उनको इससे पहले कि चांदी की डोर तोड़ी जाए, और सोने का कटोरा टूट जाए, कुएं के पास रखा घड़ा फोड़ दिया जाए और पहिया तोड़ दिया जाए;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय चाँदी का तार दो टुकड़े हो जाएगा और सोने का कटोरा टूटेगा; और सोते के पास घड़ा फूटेगा, और कुण्ड के पास रहट टूट जाएगा,