Ecclesiastes 2:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
buaddhmaian kyonkar moorkh ke saman marata haai! isaaliye maain ne apane jeevan se gharana kee, kyonaki jo kam sansar men kiya jata haai mujhe bura maloom hua kyonaki sab kuchh vyarth aur vayu ko pakadna haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसके कारण मुझे जीवन से घृणा हो गई। इस विचार से मैं बहुत दुःखी हुआ कि इस जीवन में जो कुछ है सब व्यर्थ है। बिल्कुल वैसा ही जैसे वायु को पकड़ने की कोशिश करना।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मुझे जीवन से घृणा हो गई, क्योंकि आकाश के नीचे पृथ्वी पर किए जाने वाले सब कार्य मुझे बुरे लगने लगे। यह सब व्यर्थ है, यह मानो हवा को पकड़ना है।
Hindi Bible HHBD
बुद्धिमान क्योंकर मूर्ख के समान मरता है! इसलिये मैं ने अपने जीवन से घृणा की, क्योंकि जो काम संसार में किया जाता है मुझे बुरा मालूम हुआ; क्योंकि सब कुछ व्यर्थ और वायु को पकड़ना है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये मैं ने अपने जीवन से घृणा की, क्योंकि जो काम संसार में किया जाता है मुझे बुरा मालूम हुआ; क्योंकि सब कुछ व्यर्थ और वायु को पकड़ना है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये मुझे जीवन से घृणा हो गई क्योंकि धरती पर जो कुछ किया गया था वह मेरे लिए तकलीफ़ देनेवाला था; क्योंकि सब कुछ बेकार और हवा से झगड़ना था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए मैंने अपने जीवन से घृणा की, क्योंकि जो काम सूर्य के नीचे किया जाता है मुझे बुरा मालूम हुआ; क्योंकि सब कुछ व्यर्थ और वायु को पकड़ना है।