Ecclesiastes 7:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah achchha haai ki too is bat ko pakade rahe or us bat par se bhee hath n uttaae kyonaki jo parameshvar ka bhy manata haai vah in sab kattnaiaiyon se par jo jaaega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
थोड़ा यह बनों और थोड़ा वह। यहाँ तक कि परमेश्वर के अनुयायी भी कुछ अच्छा करेंगे तो बुरा भी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अच्‍छा यह है कि तुम एक को पकड़े रहो, और दूसरे को भी अपने हाथों से न निकलने दो। जो मनुष्‍य परमेश्‍वर की भक्‍ति करता है, वह इन सब कठिनाइयों से पार हो जाएगा।
Hindi Bible HHBD
यह अच्छा है कि तू इस बात को पकड़े रहे; ओर उस बात पर से भी हाथ न उठाए; क्योंकि जो परमेश्वर का भय मानता है वह इन सब कठिनाइयों से पार जो जाएगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह अच्छा है कि तू इस बात को पकड़े रहे; और उस बात पर से भी हाथ न उठाए; क्योंकि जो परमेश्‍वर का भय मानता है वह इन सब कठिनाइयों से पार हो जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अच्छा होगा कि तुम एक चीज़ पर अधिकार कर लो और अपने दूसरे हाथ को भी आराम न करने दो. क्योंकि परमेश्वर के प्रति श्रद्धा और भय रखनेवाला व्यक्ति ही ये दोनों काम कर पाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह अच्छा है कि तू इस बात को पकड़े रहे; और उस बात पर से भी हाथ न उठाए; क्योंकि जो परमेश्वर का भय मानता है वह इन सब कठिनाइयों से पार हो जाएगा।