Ecclesiastes 8:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu dushtt ka bhla naheen hone ka, aur n usakee jeevanaroopee chhaya lambee hone paaegee, kyonki vah parameshvar ka bhy naheen manata..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बुरे लोग परमेश्वर का सम्मान नहीं करते। सो ऐसे लोग वास्तव में अच्छी वस्तुओं को प्राप्त नहीं करते। वे बुरे लोग अधिक समय तक जीवित नहीं रहेंगे। उनके जीवन डूबते सूरज में लम्बी से लम्बी होती जाती छायाओं के सामान बड़े नहीं होंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
निस्सन्देह दुर्जन का अन्त में भला नहीं होगा, और न वह छाया के सदृश अपनी उम्र लम्बी कर सकेगा, क्योंकि वह परमेश्वर से नहीं डरता है।
Hindi Bible HHBD
परन्तु दुष्ट का भला नहीं होने का, और न उसकी जीवनरूपी छाया लम्बी होने पाएगी, क्योंकि वह परमेश्वर का भय नहीं मानता।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु दुष्ट का भला नहीं होने का, और न उसकी जीवनरूपी छाया लम्बी होने पाएगी, क्योंकि वह परमेश्वर का भय नहीं मानता।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर दुष्ट के साथ अच्छा न होगा और न ही वह परछाई के समान अपने सारे जीवन को बड़ा कर सकेगा, क्योंकि उसमें परमेश्वर के लिए श्रद्धा और भय की भावना नहीं है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु दुष्ट का भला नहीं होने का, और न उसकी जीवनरूपी छाया लम्बी होने पाएगी, क्योंकि वह परमेश्वर का भय नहीं मानता।