Ecclesiastes 8:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab maain ne parameshvar ka sara kam dekha jo soorya ke neeche kiya jata haai, usakee thah manushy naheen pa sakata. chahe manushy usakee khoj men kitana bhee parishram kare, taubhee usako n jan paaega aur yaadhip buddhmaian kahe bhee ki maain use samajoonga, taubhee vah use n pa sakega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर जो करता है उन बहुत सी बातों को भी मैंने देखा है कि इस धरती पर परमेश्वर जो कुछ करता है, लोग उसे समझ नहीं सकते। उसे समझने के लिये मनुष्य बार बार प्रयत्न करता है। किन्तु फिर भी समझ नहीं पाता। यदि कोई बुद्धिमान व्यक्ति भी यह कहे कि वह परमेश्वर के कामों को समझता है तो यह भी सत्य नहीं है। उन सब बातों को तो कोई भी व्यक्ति समझ ही नहीं सकता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब मुझे अनुभव हुआ कि परमेश्‍वर का समस्‍त कार्य, जो सूर्य के नीचे इस धरती पर होता है, चाहे मनुष्‍य उसका भेद जानने के लिए कितना ही परिश्रम क्‍यों न करे, वह उसका पता नहीं लगा सकता। यदि कोई बुद्धिमान मनुष्‍य उसको जानने का दावा करे तो भी वह उसका पता नहीं लगा सकता।
Hindi Bible HHBD
तब मैं ने परमेश्वर का सारा काम देखा जो सूर्य के नीचे किया जाता है, उसकी थाह मनुष्य नहीं पा सकता। चाहे मनुष्य उसकी खोज में कितना भी परिश्रम करे, तौभी उसको न जान पाएगा; और यद्यिप बुद्धिमान कहे भी कि मैं उसे समझूंगा, तौभी वह उसे न पा सकेगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मैं ने परमेश्‍वर का सारा काम देखा जो सूर्य के नीचे किया जाता है, उसकी थाह मनुष्य नहीं पा सकता। चाहे मनुष्य उसकी खोज में कितना भी परिश्रम करे, तौभी उसको न जान पाएगा; और यद्यपि बुद्धिमान कहे भी कि मैं उसे समझूँगा, तौभी वह उसे न पा सकेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और मैंने परमेश्वर के हर एक काम को देखा, तब मुझे मालूम हुआ कि सूरज के नीचे किया जा रहा हर एक काम मनुष्य नहीं समझ सकता. जबकि मनुष्य बहुत मेहनत करे फिर भी उसे यह मालूम न होगा और चाहे बुद्धिमान का यह कहना हो कि, मुझे मालूम है, फिर भी वह इसे मालूम नहीं कर सकता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मैंने परमेश्वर का सारा काम देखा जो सूर्य के नीचे किया जाता है, उसकी थाह मनुष्य नहीं पा सकता। चाहे मनुष्य उसकी खोज में कितना भी परिश्रम करे, तो भी उसको न जान पाएगा; और यद्यपि बुद्धिमान कहे भी कि मैं उसे समझूँगा, तो भी वह उसे न पा सकेगा।