Ecclesiastes 9:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo kam tujhe mile use apanee shaktai bhr karana, kyonki adhaelok men jahan too janevala haai, n kam n yuktai n gyaan aur n buddh ihaai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हर समय करने के लिये तुम्हारे पास काम है। इसे तुम जितनी उत्तमता से कर सकते हो करो। कब्र में तो कोई काम होगा ही नहीं। वहाँ न तो चिन्तन होगा, न ज्ञान और न विवेक और मृत्यु के उस स्थान को हम सभी तो जा रहे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम्‍हारे हाथ में जो भी काम आए, उसको पूरी शक्‍ति से करो, क्‍योंकि अधोलोक में, जहाँ अपनी मृत्‍यु के बाद तुम जाओगे, न काम है, न विचार। वहाँ न ज्ञान है, न बुद्धि।
Hindi Bible HHBD
जो काम तुझे मिले उसे अपनी शक्ति भर करना, क्योंकि अधोलोक में जहां तू जानेवाला है, न काम न युक्ति न ज्ञान और न बुद्धि है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो काम तुझे मिले उसे अपनी शक्‍ति भर करना, क्योंकि अधोलोक में जहाँ तू जानेवाला है, न काम न युक्‍ति न ज्ञान और न बुद्धि है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपने सामने आए हर एक काम को पूरी लगन से करो क्योंकि अधोलोक में जिसकी ओर तुम बढ़ रहे हो, वहां न तो कोई काम या तरकीब, न ज्ञान और न ही बुद्धि है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो काम तुझे मिले उसे अपनी शक्ति भर करना, क्योंकि अधोलोक में # जहाँ तू जानेवाला है, न काम न युक्ति न ज्ञान और न बुद्धि है।