Ecclesiastes 9:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usako parantu jo sab jeevaton men haai, use asha haai, kyonki jeevata kutta mare huae sinh se baddhkar haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हर उस व्यक्ति के लिये जो अभी जीवित है, एक आशा बची है। इससे कोई अंतर नहीं पड़ता कि वह कौन है? यह कहावत सच्ची है: “किसी मरे हुए सिंह से एक जीवित कुत्ता अच्छा है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तक मनुष्‍य जीवित रहता है, उसके हृदय में आशा का दीया टिमटिमाता रहता है, क्‍योंकि जीवित कुत्ता मृत सिंह से श्रेष्‍ठ है।
Hindi Bible HHBD
उसको परन्तु जो सब जीवतों में है, उसे आशा है, क्योंकि जीवता कुत्ता मरे हुए सिंह से बढ़कर है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु जो सब जीवितों में है, उसे आशा है, क्योंकि जीवित कुत्ता मरे हुए सिंह से बढ़कर है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जो जीवित है उसके लिए आशा है क्योंकि निश्चय ही मरे हुए शेर से जीवित कुत्ता ज्यादा अच्छा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु जो सब जीवितों में है, उसे आशा है, क्योंकि जीविता कुत्ता मरे हुए सिंह से बढ़कर है।