Ephesians 1:17 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ki hamare prabhu yeeshu maseeh ka parameshvar jo maahima ka pita haai, tumhen apanee pahachan me, gyaan aur prakash ka atma de.
Hindi 2017 (नया नियम)
कि हमारे प्रभु यीशु मसीह का परमेश्वर जो महिमा का पिता है, तुम्हें अपनी पहचान में ज्ञान और प्रकाश का आत्मा दे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं प्रार्थना किया करता हूँ कि हमारे प्रभु यीशु मसीह का परमेश्वर तुम्हें विवेक और दिव्यदर्शन की ऐसी आत्मा की शक्ति प्रदान करे जिससे तुम उस महिमावान परम पिता को जान सको।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
महिमामय पिता, हमारे प्रभु येशु मसीह का परमेश्वर, आप लोगों को प्रज्ञ तथा ईश्वरीय प्रकाशन का आत्मा प्रदान करे, जिससे आप परमेश्वर को सचमुच जान सकें।
Hindi Bible HHBD
कि हमारे प्रभु यीशु मसीह का परमेश्वर जो महिमा का पिता है, तुम्हें अपनी पहचान में, ज्ञान और प्रकाश का आत्मा दे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham aapan Prabhu Yeeshu Maseeh ke mahaan Pita aur Parmeshwar se maañga ki tumme aapan Aatma de. Aatma tumme buddhimaan banaai aur i bhi samjhaai ki Parmeshwar ke jaane ke kaa matlab hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कि हमारे प्रभु यीशु मसीह का परमेश्वर जो महिमा का पिता है, तुम्हें अपनी पहचान में ज्ञान और प्रकाश की आत्मा दे,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
कि हमारे प्रभु यीशु मसीह का परमेश्वर, जो महिमा का पिता है, अपनी पूर्ण पहचान में तुम्हें बुद्धि और प्रकाशन की आत्मा दे,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरी प्रार्थना यह है कि हमारे प्रभु येशु मसीह के परमेश्वर और प्रतापमय पिता तुम्हें ज्ञान व प्रकाशन की आत्मा प्रदान करें कि तुम उन्हें उत्तम रीति से जान सको.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कि हमारे प्रभु यीशु मसीह का परमेश्वर जो महिमा का पिता है, तुम्हें बुद्धि की आत्मा और अपने ज्ञान का प्रकाश दे।